Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2022

दिन में डॉक्टरी रात में स्टैंडअप कॉमेडी

अभी तक 19 इनोवेटिव डिवाइस बना चुके है |  पैशन और प्रॉफ़ेशन पर एक टेड टॉक भी दी है | Jagdish Chaturvedi Doctor and Comedian मै बंगलुरु से हूँ। मेरा नाम जगदीश सुनकर लोग सोचते हैं कि कोई सीनियर डॉक्टर होंगे, लेकिन वे पाते हैं कि मैं यंग हूं। इस पर भी मैं जोक्स करता हूं। बचपन से ही मुझे थिएटर का शौक रहा है। स्कूल के दिनों से ही कई सारे प्ले किए। तब इंडिया में स्टैंडअप कॉमेडी इतनी प्रचलित नहीं थी। लॉफ्टर चैलेंज के बाद यह चीज लोकप्रिय हुई। इमर्जेंसी या नाइट ड्यूटी के कारण कई बार प्ले की रिहर्सल नहीं हो पाती थी तो मैंने माइम्स, मोनोलॉग्स जैसे दूसरे फॉर्मट ट्राय किए। स्टैंडअप कॉमेडी मेरे क्लिनिकल शेड्यूल में फिट हो रहा था, तो यही करने लगा। मैं अभी तक पांच सौ से ज्यादा कॉमेडी शो कर चुका हूं। वास्तव में पेशेंट से कनेक्ट करने में हमर वहत मदद करता है। जब मैंने कॉमेडी शुरू की थी तो मेरे दोस्तों ने कहा, क्या अव तुम्हें डॉक्टर के रूप में सीरियसली लिया जाएगा? एक ने तो यह भी कहा कि जोकर के पास पेशेंट कैसे आएंगे? लेकिन जब कॉमेडी में पॉपुलैरिटी बढ़ी तो पेशेंट्स और ज्यादा आने लगे। बहुत पेशेंट्स ने बता...

20 साल में 23 हज़ार पक्षियों को बचाया

इन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'ऑल देट  बिर्द्श  इस हफ्ते कान्स  फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी   ये  कहानी है दिल्ली के दो भाइयों मोहम्मद सऊद-नदीम शहजाद और उनके पक्षी प्रेम की...दोनों पिछले दो दशकों से पक्षियों (खासकर चील) के बचाव और इलाज में जुटे हैं। आर्थिक समस्याओं के बावजूद उनकी यह मुहिम जारी है। 'जब हम पहली चील घर पर लाए, तो मैं देर रात जागकर उसे घूरता रहा। लगा किसी और ग्रह से किसी रेपटाइल को उठा लाया है।' एक घंटे 37 मिनट की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल देट बीथ्स' में दोनों भाई इस काम की प्रेरणा के बारे में बात करते हैं। दिल्ली के फिल्ममेकर शौनक सेन की बनाई यह डॉक्यूमेंट्री 17 मई से शुरू हो रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इससे पहले अमेरिका में संडेन्स फिल्म फेस्टिवल में भी ग्रांड ज्यूरी प्राइज मिल चुका है। नदीम कहते हैं पक्षियों के साथ जीवन के दो दशक बीत चुके हैं। इन सालों में आर्थिक दिक्कतों के कारण कई बार लगा कि यह काम बंद कर दें। लेकिन फिर दिल नहीं माना। नदीम बताते हैं कि 1995 की बात है, उन्हें और सऊद को गली में घायल चील मिला था। वे इसे नजदीक के पशु चिकित्सालय...

एमबीए पास 50 इंटरव्यू में फेल हुए हेमंत ने शुरू किया लस्सी का स्टार्टअप

  कॅरिअर के दौर में 50 इंटरव्यू में फेल होने के बाद एक युवक ने जयपुर के बस्सी तहसील में लस्सी का ही स्टार्टअप खड़ा कर दिया है। इसका नाम रखा है 'लस्सी मेड इन बस्सी'। अभी टाइम ट्रैवल सॉफ्ट ड्रिंक बनाने का काम भी चल रहा है। इनमें इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ ही खास तरह के 5 स्वाद मिलेंगे। इसमें प्राचीन भारत के खास स्वाद होंगे और बनाने का तरीका भी सैकड़ों साल पुराना होगा। इस स्टार्टअप को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से रजिस्टर्ड होने के बाद हाल ही में राज्य सरकार ने फ़र्स्ट फेज में 5 लाख का लोन सेक्शन किया है। स्टार्टअप के निदेशक हेमंत शर्मा का कहना है पिछले 4 सालों से सिर्फ टेस्टिंग और सैंपलिंग पर काम कर रहे हैं। इसके हेल्थ बेनिफिट्स, प्रदूषण मुक्त वातावरण और ग्लोबल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स, मार्केट रिसर्च के बाद भारत के 5 मेट्रो मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई एवं अहमदाबाद में लॉन्च करने की तैयारी है। हेमंत बताते हैं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई के बाद देश-विदेश के कई संस्थानों से जुड़ा। जयपुर लौटकर 50 से ज्यादा इंटरव्यू दिए लेकिन सफलता नहीं मिली। तब आइडिया आया और छाछ ...

फ्लैट,मकान या प्लॉट आपके लिए क्या है सबसे बेहतर

हाल के वर्षों में लॉन्ग टाइम में प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में काफी अच्छा रिटर्न दिया है भारतीय रियल एस्टेट में हाउसिंग रिटेल सेक्टर को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। फ्लैट या मकान और प्लॉट। हाल के वर्षों में किसी भी एसेट क्लास की तुलना में लॉन्ग टर्म में प्रॉपर्टी ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है। अलग-अलग जरूरत के हिसाब से मकान या फ्लैट खरीदना भी फायदेमंद होता है और प्लॉट भी। आइए जानते हैं कि फ्लैट, मकान या प्लॉट में आपके लिए क्या बेहतर है.. फ्लैट या मकानः यदि आपको रिटर्न के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना है, आप खुद रहना चाहते हैं या फिर किराए पर देकर फौरन नियमित आय चाहते हैं, तो मकान या फ्लैट फायदेमंद है। फ्लैट पर बैंक लोन लेना बहुत आसान है। होम लोन लेकर फ्लैट या मकान खरीदने पर ब्याज भुगतान पर 1.5 लाख रुपए तक का टैक्स लाभ भी ले सकते हैं। प्रिंसिपल अमाउंट के रीपेमेंट पर भी 1 लाख रुपए तक की छूट मिलती है। अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को भारत में ली हुई प्रॉपर्टी के लिए इंडेक्सेशन लाभ मिलता है। सही लोकेशन पर और सही तरीके से मेंटेन किए गए फ्लैट पर सालाना 2% एप्रिसिएशन भी मिल सकता है। प्लॉट: ज...