कॅरिअर के दौर में 50 इंटरव्यू में फेल होने के बाद एक युवक ने जयपुर के बस्सी तहसील में लस्सी का ही स्टार्टअप खड़ा कर दिया है। इसका नाम रखा है 'लस्सी मेड इन बस्सी'। अभी टाइम ट्रैवल सॉफ्ट ड्रिंक बनाने का काम भी चल रहा है। इनमें इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ ही खास तरह के 5 स्वाद मिलेंगे। इसमें प्राचीन भारत के खास स्वाद होंगे और बनाने का तरीका भी सैकड़ों साल पुराना होगा। इस स्टार्टअप को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से रजिस्टर्ड होने के बाद हाल ही में राज्य सरकार ने फ़र्स्ट फेज में 5 लाख का लोन सेक्शन किया है। स्टार्टअप के निदेशक हेमंत शर्मा का कहना है पिछले 4 सालों से सिर्फ टेस्टिंग और सैंपलिंग पर काम कर रहे हैं। इसके हेल्थ बेनिफिट्स, प्रदूषण मुक्त वातावरण और ग्लोबल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स, मार्केट रिसर्च के बाद भारत के 5 मेट्रो मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई एवं अहमदाबाद में लॉन्च करने की तैयारी है। हेमंत बताते हैं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई के बाद देश-विदेश के कई संस्थानों से जुड़ा। जयपुर लौटकर 50 से ज्यादा इंटरव्यू दिए लेकिन सफलता नहीं मिली। तब आइडिया आया और छाछ ...
Get the latest news and knowledge on current affairs and general knowledge. Stay informed and be up-to-date with our comprehensive coverage of news and knowledge.