Skip to main content

एमबीए पास 50 इंटरव्यू में फेल हुए हेमंत ने शुरू किया लस्सी का स्टार्टअप

 कॅरिअर के दौर में 50 इंटरव्यू में फेल होने के बाद एक युवक ने जयपुर के बस्सी तहसील में लस्सी का ही स्टार्टअप खड़ा कर दिया है। इसका नाम रखा है 'लस्सी मेड इन बस्सी'। अभी टाइम ट्रैवल सॉफ्ट ड्रिंक बनाने का काम भी चल रहा है। इनमें इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ ही खास तरह के 5 स्वाद मिलेंगे। इसमें प्राचीन भारत के खास स्वाद होंगे और बनाने का तरीका भी सैकड़ों साल पुराना होगा। इस स्टार्टअप को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से रजिस्टर्ड होने के बाद हाल ही में राज्य सरकार ने फ़र्स्ट फेज में 5 लाख का लोन सेक्शन किया है।

स्टार्टअप के निदेशक हेमंत शर्मा का कहना है पिछले 4 सालों से सिर्फ टेस्टिंग और सैंपलिंग पर काम कर रहे हैं। इसके हेल्थ बेनिफिट्स, प्रदूषण मुक्त वातावरण और ग्लोबल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स, मार्केट रिसर्च के बाद भारत के 5 मेट्रो मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई एवं अहमदाबाद में लॉन्च करने की तैयारी है। हेमंत बताते हैं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई के बाद देश-विदेश के कई संस्थानों से जुड़ा। जयपुर लौटकर 50 से ज्यादा इंटरव्यू दिए लेकिन सफलता नहीं मिली। तब आइडिया आया और छाछ बेचने का निर्णय लिया। फिर 4 साल से सिर्फ लस्सी और छाछ को बेवरेजेस में लाने पर गहन रिसर्च किया।

Lassi Made in Bassi
स्टार्टअप के लिए बस्सी में बेवरेजेस प्लांट की स्थापना की है। डीओआईटी के आई स्टार्ट राजस्थान के सहयोग से 20,000 लीटर प्रतिदिन उत्पादन क्षमता की यूनिट लगाई है।सबसे पहले भारतीय नस्ल की गाय, भैंस का दूध आएगा। इसके बाद उत्पादों को बनाने में प्राचीन रेसिपी का उपयोग किया जाता है। प्राचीन तरीके से लस्सी तैयार करके इसमें मसाले व फ्लेवरिंग की जाती है। इसके बाद पैकिंग करके भेजा जाता है।


1.मथित देसी रम (मथित)-गुड़ से बनी लस्सी जो खांसी ठीक करने में कारगर। कड़क सर्दी में भी गला गरम। यह एनर्जी ड्रिंक 750 रुपए लीटर है।

2.छछिका मिलेनियम (छच्छिका)यह फास्टेस्ट स्पीडी ड्रिंक ऑफ द वर्ल्ड बताई गई है। इसमें सिर्फ 1 ग्राम फैट है। यह 300 रुपए लीटर है।

3.छाछ 500 (तकं)--ये जीरा फ्लेवर और स्मोक्ड है। यह 15 दिन तक खट्टी नही होती। छाछ 5000 (उदश्वित)-- कृष्णा फ्लेवर यानी इसमें नमक का टेस्ट है।

4.गुलाब लस्सी 10000 (घोल)-- गुलकंद के साथ बनी एक शाही लस्सी।


Comments

Popular posts from this blog

New born baby wishes : Congratulations on the arrival of your beautiful baby!

  Certainly! Here are some baby born wishes presented in bullet points  - Congratulations on the arrival of your precious little bundle of joy! May your hearts be filled with overflowing love and happiness. - Welcome to the world, sweet baby! May your life be filled with endless love, laughter, and wonderful adventures. - Sending warm congratulations to the proud parents on the birth of their beautiful baby. May this new journey be filled with precious moments and cherished memories. - Congratulations on becoming parents! May your little one bring you immense joy, teach you valuable lessons, and fill your home with love and laughter. - Welcoming your precious baby into the world is a moment of pure joy and wonder. May your family be blessed with abundant happiness and love. - The arrival of a baby is a miracle that fills our hearts with joy. May your little one bring you countless blessings and unforgettable moments. - Congratulations on your precious little miracle! May your...

India: A Land of Diversity, Rich Culture, and Rapid Development

Introduction: India, often referred to as the "land of diversity," is a vibrant and dynamic country located in South Asia. With a rich cultural heritage, breathtaking landscapes, and a rapidly growing economy, India is a captivating blend of tradition and modernity. This article explores the essence of India, highlighting its diverse culture, historical significance, economic growth, and notable achievements. Cultural Diversity: India is a melting pot of cultures, languages, religions, and traditions. With 29 states and 7 union territories, each region boasts its unique identity and contributes to the country's cultural tapestry. From the colorful festivals like Diwali and Holi to traditional dances like Bharatanatyam and Kathak, India celebrates its diversity with fervor. Historical Significance: India has a rich history spanning thousands of years. It is the birthplace of major religions such as Hinduism, Buddhism, Jainism, and Sikhism. The country is dotted with histor...