Skip to main content

Posts

Showing posts with the label great person of rajasthan

सेकंड हैंड सिलाई मशीन से शुरुआत आज 30 हजार महिलाएं जुडी

  रूमा छोटे से गांव से निकली फैशन डिजाइनर, हार्वर्ड यनिवर्सिटी में जाकर लेक्चर तक दिया Roopa Fashion Designer मैं चाहती हूं कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए रिवर्स माइग्रेशन हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सुविधाओं के लिए शहरों की ओर न जाएं, सभी सुविधाएं गांवों में ही उपलब्ध हो, यही हमारा मिशन है। इसके लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं गांवों में ही जुटाने के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे कदम शहरीकरण को रोकने में सहायक होंगे, साथ ही गांवों के कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। आज की युवा पीढ़ी बड़े शहरों और मेट्रो सिटी में रह-रहकर ऊब चुकी है, वो भी गांव की ओर jqख कर वापस अपनी जड़ों, संस्कृति, आर्ट और क्राफ्ट से रोजगार पा सकेगी। इसी के तहत देशभर से युवा इंटर्नशिप करने के लिए भी हमारे पास आ रहे हैं। यूथ गांवों में बसी ढाणियों में रहकर दस्तकार महिलाओं के साथ काम करते हैं, जिससे नई पीढ़ी-पुरानी पीढ़ी से हुनर तो सीख ही रही है, नए आइडियाज साझा कर इनोवेशंस कर रोजगार अधिक अवसर पैदा हो रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में गांवों क पिछड़े छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देने के लि...