Skip to main content

संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की मिसाल 'रामअवतार अग्रवाल'

 उत्तर भारत का नम्बर 1 ब्राण्ड बनाने में कम्पनी के एम.डी.श्री रामअवतार अग्रवाल ने अपनी भविष्य की सोच, मजबूत एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों के सहयोग से उत्पाद को शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्तुत कर सफलता प्राप्त की है। उनका कहना है कि अगर उपभोक्ता संतुष्ट हो तो व्यापार प्रगति की ओर अग्रसर होता है,जो एक सफल उद्योगपति बनने में सहायक होता है।


Ramavatar Agrawal
Ramavatar Agrawal

श्यामधनी इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लि. की शुरूआत 27 मई 1995 को श्री गिरधारी लाल अग्रवाल पिता श्री रामअवसतार अग्रवाल द्वारा अपनी दूरदृष्टि, सोच और उद्यमिता के साथ की गई। इस संस्था की शुरूआत का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता को शुद्ध पिसे हुए गुणवत्ता वाले मसाले उपलब्ध कराना था। सबसे पहले 2004 में इस श्याम ब्राण्ड को पहचान देने के लिये श्री हरिशंकर भाभड़ा (पूर्व उपमुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार) द्वारा स्मृति चिन्ह सम्मान हेतु प्रदान किया गया। कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक श्री राम अवतार अग्रवाल की देखरेख में इस कम्पनी का 'श्याम ब्राण्ड' राजस्थान का एक तेजी से उभरने वाला ब्राण्ड बन गया। कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक श्री रामअवतार अग्रवाल को उत्कृष्ट उद्यमी होने के कारण श्री अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार एवं श्री रूपालाजी, केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।


वर्ष 2006 में पहला बड़ा ऑर्डर का करार रिलायंस के साथ हुआ। इस प्रकार कम्पनी ने राजस्थान में बड़े औद्योगिक घराने से जुड़ कर रिकार्ड बनाया। कम्पनी ने अपनी आर एण्ड डी-टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले 350 प्रोडक्ट्स को विकसित किया, जिसके फलस्वरूप वर्ष 2010 में फिलिपिन्स से अन्तर्राष्ट्रीय करार कर अपने ब्राण्ड को विदेश में स्थापित कर कीर्तिमान स्थापित किया। कम्पनी द्वारा 2012 से मैट्रो कैश एण्ड कैरी, डी-मार्ट, बिग बाजार, उड़ान, आधार आदि व

ऑनलाइन मार्केट जैसे- बिग बास्केट, डील शेयर, अमेजोन, फिलिपकार्ट, जोमेटो, ग्रोफर आदि पर अपने उत्पाद विक्रय किये जा रहे हैं। राजस्थान के अलावा अन्य राज्य जैसे झारखण्ड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात व उत्तराखण्ड में अपनी गुणवत्ता के कारण उपस्थिति दर्ज की जो आज निरन्तर जारी है। भारतीय घरेलू बाजार में अपनी धाक जमाने के साथ विदेशी बाजार में अपनी पहचान बनाई है। कम्पनी द्वारा पच्चीस से अधिक विदेशी देशों जैसे- ओमान,दुबई, फिलिपिन्स, केन्या, मंगोलिया, जार्डन अफ्रीका, बांग्लादेश, नेपाल, रुस, इण्डोनेशिया एवं कनाड़ा आदि में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के उत्पाद विक्रय किये जा रहे हैं जहां उपभोक्ताओं को भारतीय मसालों के स्वाद की याद दिलाते हैं। परिणामस्वरूप विदेशों में ''श्याम ब्राण्ड' प्रतिष्ठित ब्राण्ड बन गया है।


2016 में जाटावाली इण्डस्ट्रीयल एरिया, जयपुर (राजस्थान) में अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डानुसार नई इण्डस्ट्री की स्थापना की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का उत्पादन एवं पैकेजिंग करना है। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण के लिये उच्च गुणवत्ता वाले कच्चे माल की आवश्यकता होती है, उसके लिए कम्पनी के प्रबन्ध निदेशकश्री रामअवतार अग्रवाल ने सरना डूंगर इण्डस्ट्रीयल एरिया, झोटवाड़ा रोड, जयपुर में क्लनिंग व सौरटैक्स प्लांट की स्थापना की है। श्री अग्रवाल राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के मसाला डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट के साथ मॉनिटरिंग कमेटी से भी जुड़े हैं। कम्पनी ने 350 से अधिक कुशल प्रशिक्षित कर्मचारी कार्यरत हैं। बड़ा मार्केटिंग नेटवर्क है जिसमें 350 डिस्ट्रिब्यूटर व 11 सी एण्ड एफ हैं। उत्पादों की गुणवत्ता की जांच हेतु आधुनिक क्वालिटी कन्ट्रोल लैब व प्रशिक्षित रसायनज्ञ कार्यरत हैं। श्री अग्रवाल का व्यक्तित्व अपने आप में आकर्षक है। उनकी सादगी, जमीन पर की गई मेहनत व कार्य के प्रति समर्पण आदि के गुणों फलस्वरूप सफलता के शिखर पर पहुंचाया है।



Comments

Popular posts from this blog

New born baby wishes : Congratulations on the arrival of your beautiful baby!

  Certainly! Here are some baby born wishes presented in bullet points  - Congratulations on the arrival of your precious little bundle of joy! May your hearts be filled with overflowing love and happiness. - Welcome to the world, sweet baby! May your life be filled with endless love, laughter, and wonderful adventures. - Sending warm congratulations to the proud parents on the birth of their beautiful baby. May this new journey be filled with precious moments and cherished memories. - Congratulations on becoming parents! May your little one bring you immense joy, teach you valuable lessons, and fill your home with love and laughter. - Welcoming your precious baby into the world is a moment of pure joy and wonder. May your family be blessed with abundant happiness and love. - The arrival of a baby is a miracle that fills our hearts with joy. May your little one bring you countless blessings and unforgettable moments. - Congratulations on your precious little miracle! May your...

एमबीए पास 50 इंटरव्यू में फेल हुए हेमंत ने शुरू किया लस्सी का स्टार्टअप

  कॅरिअर के दौर में 50 इंटरव्यू में फेल होने के बाद एक युवक ने जयपुर के बस्सी तहसील में लस्सी का ही स्टार्टअप खड़ा कर दिया है। इसका नाम रखा है 'लस्सी मेड इन बस्सी'। अभी टाइम ट्रैवल सॉफ्ट ड्रिंक बनाने का काम भी चल रहा है। इनमें इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ ही खास तरह के 5 स्वाद मिलेंगे। इसमें प्राचीन भारत के खास स्वाद होंगे और बनाने का तरीका भी सैकड़ों साल पुराना होगा। इस स्टार्टअप को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग से रजिस्टर्ड होने के बाद हाल ही में राज्य सरकार ने फ़र्स्ट फेज में 5 लाख का लोन सेक्शन किया है। स्टार्टअप के निदेशक हेमंत शर्मा का कहना है पिछले 4 सालों से सिर्फ टेस्टिंग और सैंपलिंग पर काम कर रहे हैं। इसके हेल्थ बेनिफिट्स, प्रदूषण मुक्त वातावरण और ग्लोबल फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स, मार्केट रिसर्च के बाद भारत के 5 मेट्रो मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई एवं अहमदाबाद में लॉन्च करने की तैयारी है। हेमंत बताते हैं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई के बाद देश-विदेश के कई संस्थानों से जुड़ा। जयपुर लौटकर 50 से ज्यादा इंटरव्यू दिए लेकिन सफलता नहीं मिली। तब आइडिया आया और छाछ ...

Happy Birthday Good wises : Happy birthday to a true gem whose radiance and charm light up any room. May your birthday be as extraordinary as you are.

  On this extraordinary day, as the sun rises to illuminate the world, I want to shower you with the most unique and heartfelt birthday wishes. May your journey through life be adorned with an abundance of blessings and opportunities. May your spirit be as vibrant as a kaleidoscope, constantly evolving and embracing new experiences. May the symphony of laughter and joy resound in your heart, filling each day with merriment and delight. May your dreams dance like fireflies in the night sky, illuminating the path to your deepest desires. Embrace this new chapter of your life with open arms, for it holds infinite possibilities and wonders. Happy birthday, dear [Name], may this day mark the beginning of a remarkable year filled with love, adventure, and remarkable accomplishments that surpass your wildest dreams. Certainly! Here are birthday wishes presented : - Happy birthday to an amazing individual who brings joy and positivity wherever they go. May your special day be as bright an...